अप्रतिम कविताएँ
कुहुकनि
हृदय के तारों को - त्रिविध समीर सा
चेतन आत्मा को - गात नवीन सा
अपरिचित शरीरों का - परिचय प्राचीन सा
प्राचीन सा - नवीन सा
तुम्हारी वीणा की - झंकार सा
स्वर हूँ मैं।
बूँद बूँद सी तुम झरती हो
मेरे अंतर के घट में
सदैव तृप्त - चिर अतृप्त।
लक्ष नेत्र हैं मेरे
लक्ष रूप हैं तेरे --
अत्र, तत्र, सर्वत्र
चेतन में - अचेतन में
सुप्त में - सजग में
निशा में - दिवस में
अर्क में - निशीथ में
अपने हृदय में - नेत्रों में
तुम्हें ही निरखता हूँ मैं।
क्या कुहुकनि हो तुम?
तुम्हारे मायाजाल में - नागपाश में
बंध रहा हूँ मैं...


बंध रहा हूँ मैं
तुम्हारे मायाजाल में - नागपाश में...
क्या कुहुकनि हो तुम?
तुम्हें ही निरखता हूँ मैं
अपने हृदय में - नेत्रों में
अर्क में - निशीथ में
निशा में - दिवस में
सुप्त में - सजग में
चेतन में - अचेतन में
अत्र, तत्र, सर्वत्र।
लक्ष रूप हैं तेरे
लक्ष नेत्र हैं मेरे...
सदैव तृप्त - चिर अतृप्त
मेरे अंतर के घट में
बूँद बूँद सी तुम झरती हो।
स्वर हूँ मैं,
तुम्हारी वीणा की - झंकार सा,
प्राचीन सा - नवीन सा
अपरिचित शरीरों का - परिचय प्राचीन सा
चेतन आत्मा को - गात नवीन सा
हृदय के तारों को - त्रिविध समीर सा।
- जोगेंद्र सिंह
लक्ष -- लाख; अर्क -- सूर्य; निशीथ -- रात
विषय:
अध्यात्म दर्शन (37)
अन्तर्मन (14)

काव्यालय को प्राप्त: 18 May 2020. काव्यालय पर प्रकाशित: 11 Dec 2020

***
सहयोग दें
विज्ञापनों के विकर्षण से मुक्त, काव्य के सुकून का शान्तिदायक घर... काव्यालय ऐसा बना रहे, इसके लिए सहयोग दे।

₹ 500
₹ 250
अन्य राशि
जोगेंद्र सिंह
की काव्यालय पर अन्य रचनाएँ

 कुहुकनि
 मनमीत
इस महीने :
'लेखक'
आशीष क़ुरैशी ‘माहिद’


ख़ाली पन्ना किसी खेत-सा
पड़ा रहता है उजाड़।
क़लम की नोक ही बनती है
कुदाल, हँसिया और हल।

हल, जो यादों को कुरेदते हुए
अतीत को खरोंचते हुए

..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें और सुनें...
इस महीने :
'गुनाह का गीत'
धर्मवीर भारती


अगर मैंने किसी के होंठ के पाटल कभी चूमे
अगर मैंने किसी के नैन के बादल कभी चूमे
महज इससे किसी का प्यार मुझको पाप कैसे हो?
महज इससे किसी का स्वर्ग मुझ पर शाप कैसे हो?

तुम्हारा मन अगर सींचूँ
गुलाबी तन अगर सीचूँ तरल मलयज झकोरों से!
तुम्हारा चित्र खींचूँ प्यास के रंगीन डोरों से
कली-सा तन, किरन-सा ..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें और सुनें...
इस महीने :
'बन्धन दूँ क्यों'
शान्ति मेहरोत्रा


चिर मुक्ति न दे पायी जिसको, उसको फिर बन्धन दूँ तो क्यों?

मधुमय प्रभात की बेला में,
रवि ने संध्या का किया मोल;
तब कमल दलों ने भंवरों को,
निज बन्दीगृह से दिया खोल;

तो भी मेरे भोले बन्दी!
तुम भी निज को आजाद करो;
फिर साहस लेकर एक बार,
सूनी कुटिया आबाद करो!

मैं आत्म-समर्पण कर न सकी, झूठा अभिनन्दन दूँ तो क्यों?
..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें और सुनें...
भावुकता और पवित्रता

भाव-रस के लिए हमारे हृदय में एक स्वाभाविक लोभ होता है। काव्य और शिल्पकला से, गल्प, गान और अभिनय से, भाव-रस का उपभोग करने का आयोजन हम करते रहते हैं।

प्राय: उपासना से भी हम भाव-तृप्ति चाहते हैं। कुछ क्षणों के लिए एक विशेष रस का आभोग करके हम यह सोचते हैं कि हमें कुछ लाभ हुआ। धीरे-धीरे इस भोग की आदत एक नशा...

पूरे आलेख को इस लिंक पर पढ़ें -
संग्रह से कोई भी रचना | काव्य विभाग: शिलाधार युगवाणी नव-कुसुम काव्य-सेतु | प्रतिध्वनि | काव्य लेख
सम्पर्क करें | हमारा परिचय
सहयोग दें

a  MANASKRITI  website