अप्रतिम कविताएँ प्राप्त करें
शैलेंद्र
शैलेंद्र की काव्यालय पर रचनाएँ
तू ज़िंदा है

सरल और सहज शब्दों में गहरे से गहरे मानवीय दर्शन को पिरो कर गीत और कविताएँ लिखने वाले शैलेंद्र जी का मूल नाम शंकरदास राव था। रावलपिंडी, जो अब पाकिस्तान में है, में 30 अगस्त 1923 को जन्मे शैलेंद्र फिल्मों में गीत लिखने से पहले कवि के रूप में लोकप्रिय हो चुके थे। फिल्मों के लिए भी उन्होंने कई अर्थ और भाव से पूर्ण गीत लिखे। इन्हें कई बार सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।

'न्यौता और चुनौती' (1950) एकमात्र कविता संग्रह है, जो उनके जीवनकाल में प्रकाशित हुआ था। 14 दिसंबर 1966 में उनके देहावसान के बाद उनकी कविताओं और गीतों के कई अन्य संकलन भी प्रकाशित हुए। उनके असंख्य गीत आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उनके कृतित्व को अमरता प्रदान कर चुके हैं।


a  MANASKRITI  website