चिट्ठी सी शाम
एक और चिट्ठी सी शाम
डूब गयी सूरज के नाम।
जाड़े की धूप और
कुहरे की भाषा
कोने में टँगी हुई
गहरी अभिलाषा
आसमान के हाथों
चाँदी का गुच्छा
ताल में खिली जैसे
फिर कोई इच्छा
छत से ऊपर उठते
धुएँ के कलाम
-
सुरेन्द्र काले
Poet's Address: Nawab Cottage, Purdilpur, Gorakhpur
Ref: Naye Purane, September,1998
कविताओं के संग एक खेल खेलें?
यह है
काव्यालय क्विज़! देखें आपके कितने उत्तर सही आते हैं।