8 जुलाई 1929 को मेरठ, उत्तरप्रदेश में जन्मे कवि भारत भूषण अपने भावप्रवण गीतों के लिए जाने जाते हैं। 'मेरे चुनिन्दा गीत' संग्रह में उनके प्रसिद्ध गीत संकलित है। कवि सम्मेलनों में उनके कुछ गीत बहुत लोकप्रिय हुए थे जैसे - सीता का उलाहना, सौ-सौ जन्म प्रतीक्षा कर लूँ, धरती के कागज़ पर मेरे तस्वीर अधूरी रहनी थी, जिस दिन भी बिछड़ गया प्यारे, साँप के आलिंगन में मौन चन्दन तन पड़े हैं इत्यादि।