| बंगला मूल ध्वनिलो आह्वान 
ध्वनिलो आह्वान मधुर गम्भीर प्रभात-अम्बर-माझे,
 दिके दिगन्तरे भुवन मन्दिरे शान्तिसंगीत बाजे॥
 
 हेरो गो अन्तरे अरुपसुन्दरे, निखिल संसारे परमबन्धुरे,
 एसो आनन्दित मिलन-अंगने शोभन मंगल साजे॥
 
 कलुष कल्मष विरोध विद्वेष होउक निःशेष
 चित्ते होक जॉतो विघ्न अपगत नित्य कल्याणकाजे।
 
 स्वर तरंगिया गाओ विहंगम, पूर्वपश्चिम बन्धु-संगम,
 मैत्री-बन्धन पुण्य-मन्त्र पवित्र विश्वसमाजे॥
 
 
 
- रवीन्द्रनाथ ठाकुर
 |  | हिन्दी गीतान्तर ध्वनित आह्वान 
ध्वनित आह्वान, गहन सुमधुर, नित प्रभात-आकाश में।
 दिग्-दिगन्तर, भुवन-मन्दिर, शान्ति-स्वर गुञ्जारें॥
 
 निरखो उर में अरूप सुन्दर, निखिल जग में परम बान्धव।
 आओ मुद-मन मिलन-आँगन, रुचिर मंगल साज में॥
 
 कलुष, द्वेष, विरोध, कल्मष, शेष होवें, हों वे निर्मल,
 चित्त् के हों विघ्न अपगत, नित्य मंगल-काज में।
 
 गाओ ये स्वर, हे विहंगम! पूर्व-पश्चिम-बंधु-संगम,
 मैत्री-बन्धन पुण्य-मंत्र पवित्र विश्वसमाज में॥
 
 
 
- दाऊलाल कोठारी (हिन्दी गीतान्तर)
 |